आर्य समाज के युवा इकई आर्यवीर दल के राष्ट्रीय शिविर में सहयोग करके संगठनको मजबूती प्रदान करें

0
92

मान्यवर,

आशा है आप स्वस्थ होंगे, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वदेशिक आर्य वीर दल का राष्ट्रीय शिविर 2 से 16 जून 2024 एवं सार्वदेशिक आर्य वीरांगना दल का राष्ट्रीय शिविर 16 से 25 जून 2024 तक आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा एवं गुरुकुल इंद्रप्रस्थ प्रबंध समिति के सहयोग से स्वामी श्रद्धानंद जी के द्वारा स्थापित गुरुकुल इंद्रप्रस्थ में आयोजित किया जा रहा है। इन दोनों शिविरो में विभिन्न प्रांतो से 400 आर्य वीर वीरांगनाएं शारीरिक, बौद्धिक, व्यक्तित्व विकास, संध्या, यज्ञ एवं सेवा कार्य का क्रियात्मक प्रशिक्षण सुयोग्य शिक्षकों एवं वैदिक विद्वानों द्वारा प्राप्त करेंगे ।

स्मरण रहे, आर्य समाज को नए कार्यकर्ता आर्य वीर दल से ही मिलते हैं। आज का आर्य वीर ही कल आर्य समाज का भविष्य बनेगा। हमारा सभी प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाजों के अधिकारियों से निवेदन है कि आप अपने आर्य समाज एवं प्रांत से अच्छे आर्य वीरों का चयन कर उन्हें संस्तुति पत्र देकर शिविर में प्रशिक्षण लेने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरकर भिजवाने की कृपा करें । इस लिंक को खोल कर गूगल फॉर्म भरें https://forms.gle/cmNYQ7CvL2A48pAB6

नोट- जिन्होंने आर्य वीर दल की प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण की है
उन्हीं को शिविर में प्रवेश मिलेगा । शिविर संबंधित अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित करें ।

आपसे निवेदन है कि इस पुनीत कार्य में सभी दानी महानुभाव से अपनी पवित्र कमाई से अधिकाधिक सहयोग प्रदान करके पुण्य के भागी बने। हमारा लक्ष्य 2025 में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में 10,000 आर्य वीरों को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्य समाज को समर्पित करना है।

नोट- सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास को दी गई दान की राशि को धारा 80G के अंतर्गत छूट प्राप्त है । इनकम टैक्स में छूट प्राप्त करने के लिए दानदाता अपना pan card / aadhar card no. दे (+919599525462)

बैंक अकाउंट सार्वदेशिक आर्य वीर दल न्यास
खाता संख्या
107001000055447
IFSC IOBA0001070
सेक्टर 8 फरीदाबाद हरियाणा

निवेदक

स्वामी देवव्रत सरस्वती, अध्यक्ष 9868620631

सत्यवीर आर्य, प्रधान संचालक 9414789461

श्रीमती व्रतिका आर्या प्रधान संचालिका, आर्य वीरांगना दल 9445667126

यज्ञदेव आर्य , कोषाध्यक्ष सर्वदेशिक आर्य वीर दल
9599525462

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here