अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन (३०,३१ अक्टूबर एवं १,२ नवंबर 2025) को सफल बनाने के लिए आर्य वीर दल के समस्त अधिकारियों के लिए प्रधान संचालक जी के दिशा निर्देश। प्रथम कड़ी।
सेवा में,
परम आदरणीय देशीय एवं विदेशीय संचालक महानुभव, सार्वदेशिक आर्य वीर दल। तथा आर्यावर्तस्थ समस्त प्रांतीय एवं जिला संचालक गण।
महोदय,
जैसा कि आपको विदित हो गया होगा कि पर्याप्त ऊहापोह के उपरान्त अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 की तिथियां अंतिम रूप से निश्चित हो गई हैं और ये तिथियां हैं 30 ,31 अक्टूबर एवं 1 ,2 नवंबर 2025।
1-इस महासम्मेलन में आप सभी अधिकारियों एवं आर्य वीरों की पूर्व निश्चय अनुसार सहभागिता हेतु जोर-जोर से तैयारियां प्रारंभ कर दें। प्रांतीय तथा जिला स्तरीय अधिकारी गण अपने-अपने क्षेत्र का सघन दौरा करके प्रत्येक क्षेत्र, जिले, तहसील तथा ग्राम से आने वाले आर्य वीरों की न्यूनातिन्यून एवं अधिकाधिक संख्या निर्धारित करें यह संख्या 100,50,20,10 तक निश्चित की जा सकती है।
2-आर्य वीरों के सम्मेलन में भाग लेने की स्वीकृति अभिभावकों से अवश्य ही ले लें तथा पूर्ण रूप से सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
3- आप द्वारा घोषित आर्य वीरों की संख्या को पूरा करने के लिए प्रांतीय स्तर की एकदिवसीय बैठक या कार्यशालाओं का आयोजन करके सभी सक्षम अधिकारियों तथा आर्य जनों की जिम्मेदारी निश्चित करें। यहां यह ध्यान करने योग्य है कि मध्य प्रदेश ,बिहार व पंजाब की कार्यशालाएं निश्चित हो चुकी हैं ।महाराष्ट्र भी अतिशीघ्र इसे संपन्न करने जा रहा है ।अन्य प्रांत यथाशीघ्र केंद्र से स्वीकृति लेकर इन्हें आयोजित करें।ये प्रथम कार्यशालाएं 15 अगस्त तक आवश्यक रूप से संपन्न हो जानी चाहिएं।
4-वर्षा ऋतु का आगमन हो गया है इस ऋतु में सभी अधिकारी, आर्यवीर वृक्षारोपण के कार्यक्रम को आवश्यक रूप से चलाएं। अधिकाधिक पेड़ लगाएं और इसकी सूचना केंद्र को भेजें।
5- श्री बृहस्पति जी को अपने प्रांत के गणवेश का आदेश (आर्डर) यथाशीघ्र प्रदान करें। शेष अगली कड़ी में।
प्रत्येक 15 दिन में (पाक्षिक) प्रधान संचालक जी के दिशा निर्देश आपको प्राप्त होते रहेंगे।
भावत्क:
सत्यवीर आर्य
प्रधान संचालक


