आर्य वीर दल ही क्यों ?

संगच्छध्वं संवदध्वं” –
ऋग्वेद अगस्त 2022 में श्री सत्य प्रकाश अरोड़ा जी ने मुझसे कहा कि आर्य वीर दल के इतिहास, कार्य, वैधानिकता के संबंध में बहुत से आर्य समाजियों को पर्याप्त जानकारी नहीं है। अतः आप इस बारे में हमारे समाज में आकर के जानकारी दें। उस कार्यक्रम के पश्चात श्री दर्शन दयाल जी शर्मा (सेवानिवृत्त एसएसपी सीबीआई) ने आर्य वीर दल फरीदाबाद को आर्य वीरों की गोष्ठि या सैद्धांतिक शिविर लगाने के लिए, तुरंत चेक काट कर के दिया ।